Kanpur Accident: कानपुर सागर हाईवे पर एक बार फिर हुआ हादसा, खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में घुसे बाइक सवार, दो की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर सागर हाईवे पर एक बार फिर हादसा हुआ।

कानपुर सागर हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार घुस गए। हादसे में दो की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

कानपुर, अमृत विचार। बीते कुछ दिन पूर्व कानपुर-सागर हाईवे पर स्कूल जा रहे भाई, बहन को डंपर ने रौंद दिया था। वहीं सावन की शुरुआत पर गंगा नहाने जा रहे तीन लोग ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गए थे, जिसमें तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हादसे के अभी कुछ ही दिन हुए थे, कि खूनी हाईवे पर शुक्रवार देर रात एक और सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शनिवार को इलाज के दौरान दूसरे युवक को भी मृत घोषित कर दिया गया।  

नौबस्ता खाड़ेपुर निवासी नमो नारायण का बेटा गोविंद नारायण उर्फ पारस (20) शुक्रवार को किसी काम से साथी कुलदीप पासवान (25) के साथ घाटमपुर गया हुआ था। देर रात दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी कानपुर-सागर हाईवे स्थित माधवबाग बाजार के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली मंर पीछे से घुस गई। हादसे में पारस की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को बिधनू सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद कुलदीप को हैलट रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह इलाज के दौरान कुलदीप की भी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रद्दुमन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार