पति मॉर्निंग वॉक पर गया...पत्नी ने गला घोंटकर बेटे को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर से एक दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक मां ने अपने 14 साल के बेटे की ही गला घोंटकर हत्या कर दी। बता दें आरोपी मां 5 सालों से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वहीं इस घटना के बाद आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

इस घटना के बार में मृतक के पिता दीपक पारीख ने अम्बामाता पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि हत्या के वक्त वो पत्नी मनीषा और बेटे पुरजन्य को छोड़कर मॉर्निंग वॉक पर गया था। तभी मानसिक रूप से परेशान चल रही पत्नी ने बेटे को कपड़े सुखाने की रस्सी से बांधकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं जब वापस आया तो घर के गेट अंदर से बन्द थे। पड़ोसियों की मदद से परिजन बालकनी का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे तो मनीषा आराम से बैठी हुई थी। महिला से थोड़ा दूर ही बेड पर बेटे का शव पड़ा था, जिसके गले पर भी कई निशान थे। वहीं बेड के पास 2 रस्सियों के टुकड़े भी पड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजन इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

ये भी पढे़ं- अश्विनी वैष्णव ने कहा- मध्य प्रदेश में जनता ने भाजपा को ‘एकदम स्पष्ट रूप से’ स्वीकार किया है

 

संबंधित समाचार