Chitrakoot: नाबालिग से दुराचार का मामला, पुलिस ने चार आरोपियों को पूछताछ के लिए उठाया, अधिकारियों ने नहीं की पुष्टि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चित्रकूट में दुराचार के मामले में पुलिस ने चार को उठाया।

चित्रकूट में नाबालिग से दुराचार के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को पूछताछ के लिए उठा लिया। हालांकि अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की।

चित्रकूट, अमृत विचार। कालेज की नाबालिग छात्रा से दुराचार मामले में पुलिस की जांच जारी है। क्राइम ब्रांच की टीम राजापुर सीओ की अगुवाई में मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस संबंध में एक नामजद आरोपी सहित तीन लोगों को उठाया गया है और इनसे पूछतांछ की जा रही है। हालांकि किसी भी अधिकारी ने इसकी पुष्टि से मना किया है।

मानिकपुर के एक प्रतिष्ठित कालेज में नाबालिग छात्रा के शोषण का मामला लगातार चर्चा में है। एफआईआर दर्ज होने से लेकर छात्रा से पूछतांछ तक को लेकर लोगों में तरह-तरह की आशंकाएं और सवाल हैं। उधर, बताया जाता है कि एसआईटी ने चार लोगो को पूछतांछ के लिए उठाया है। इसमें आरोपी सहित तीन शिक्षक हैं। एक अन्य छात्रा के परिवार का एक युवक बताया जा रहा है।

सूत्र बताते हैं कि यही युवक छात्रा को सतना इलाज कराने के लिए ले गया था और पुलिस ने इसके मोबाइल की काल डिटेल के आधार पर शक की सुई इसकी ओर भी घुमाई है। हालांकि पीड़िता के पिता पुलिस पर यह आरोप पहले ही लगा चुके हैं कि उनके रिश्तेदारों को परेशान किया जा रहा है। उधर, इस पूरे मामले का एक दूसरा पहलू भी अब सामने आ रहा है।

सोशल मीडिया पर एक लाबी सक्रिय है, जो कालेज के पक्ष में है। इसका कहना है कि कालेज प्रतिष्ठित है और यहां अब तक किसी ने कोई सवालिया निशान नहीं लगाया। ऐसे में यह एक साजिश भी हो सकती है और पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के अलावा निष्पक्षता से मामले की जांच करने की आवश्यकता है।

संबंधित समाचार