बहराइच: ओवर ब्रिज से कूदकर युवक ने दी जान, नहीं हो सकी पहचान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। दरगाह ओवर ब्रिज से रात में कूदकर एक युवक ने जान दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर के दरगाह थाना के निकट से ओवर ब्रिज बना हुआ है। रविवार रात 10 बजे लोग ओवर ब्रिज से आवागमन कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक आया। उसने ओवर ब्रिज से नीचे छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

दरगाह थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने मृतक की शिनाख्त आसपास के लोगों से करवाई, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के पास कोई पहचान पत्र भी नहीं मिला है। उसकी उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर में बोले सीएम योगी- सुरक्षा, सुविधा और सहूलियत से प्रदेश में समृद्ध हुआ व्यापार

संबंधित समाचार