Farrukhabad Murder : महिला की गोली मारकर हत्या, शौच के लिए गई थी, पति व दो भाइयों पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
फर्रुखाबाद में महिला की गोली मारकर हत्या।
फर्रुखाबाद में शौच के लिए गई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
फर्रुखाबाद, अमृत विचार। थाना मऊ दरवाजा क्षेत्र में रविवार की रात शौच करने गई महिला की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में मृतका के भाई ने पति तथा उसके दो भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मृतका के पति व जेठको थाने ले आई है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
थाना क्षेत्र के गांव गुतासी निवासी गीता (30) पत्नी अरुण गंगवार रात करीब साढ़े तीन बजे खेत में शौच करने गई थी। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने गीता को तलाश किया। गीता का शव परिवार की दुकान के पीछे पड़ा था। सिर में घाव देखकर परिजनों ने समझा कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। टॉर्च की रोशनी में देखे जाने पता चला की गीता के सिर के अलावा सीने में भी गोली का घाव था।
घटनास्थल पर 315 बोर के दो कारतूस एवं गीता का मोबाइल फोन पड़ा पाया गया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ,सीओ सिटी एवं फॉरेंसिक टीम ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने गीता के मोबाइल फोन व कारतूसों को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने गीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अरुण एवं उसके 16 वर्षीय बेटे आर्यन को थाने ले गई। पुलिस को पिता-पुत्र पर गीता की हत्या करने अथवा कराए जाने का संदेह है। पुलिस का मानना है कि गीता की हत्या और कहीं की गई ।शव लाकर यहां डाला गया है। अरुण की गांव के बाहर मुख्य मार्ग के किनारे कई दुकानें हैं। इन दुकानों के पीछे ही गीता का शव पड़ा था। अरुण के पिता सतीश एवं मां दुकानों के ऊपर मकान में रहते हैं।
बताया गया बरसों पूर्व सतीश के परिजनों ने गांव के जगराम की जमीन पर कब्जा किया था। प्रयास करके जगराम ने अपनी जगह वापस ले ली। गीता की मौत के मामले में जगराम के बेटे आलोक सत्येंद्र एवं शैलेंद्र का नाम लिया गया है। गीता कोतवाली कायमगंज के ग्राम सत्तनापुर के कोटेदार की बहन थी। चर्चा है कि परिजन गीता को प्रताड़ित करते थे।
अरुण ने पुलिस हिरासत में में बताया कि रात में जब बेटी रोई तब पता चला कि गीता घर में नहीं है। जब काफी देर तक गीता वापस नहीं आई तब उसको तलाश किया। वही सूचना पर पहुंचे गीता के भाई दुर्गेश कुमार निवासी सुल्तानपुर वर झाला थाना शमशाबाद ने पुलिस को तहरीर दी है । जिसमे कहा है कि मेरी बहन जता का पति उसे मानवीय व्यवहार गीता की हत्या गोली मारकर कर दी गई है।
गीता की हत्या उसके पति अरुण कुमार और जेठ राजीव कुमार, प्रदीप कुमार ने की है। उसकी बहन को 2 गोलियां मारी गई है एक उसके सीने में मारी गई है और दूसरी गोली उसके सिर में मारी गई है। जिससे उसका भेजा बाहर निकल आया है। इस संबंध में जब मऊ दरवाजा थानाध्यक्ष अमोद कुमार सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
