सावन के सोमवार पर सीतापुर में भक्तों ने किया जलाभिषेक, मंदिरों में उमड़ी भीड़ 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर, अमृत विचार। सावन के चतुर्थ सोमवार को शहर के कई मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ सुबह से ही मौजूद रही। शिव मंदिरों में भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भक्तों ने दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिरों के आगे सुबह से ही लोगों की लम्बी कतारें लग गईं थी। भक्तों के अलावा कांवड़ियों ने भी शिव का जलाभिषेक किया।  

यहां के श्याम नाथ मंदिर में महिलाएं बड़ी तादात में पहुँची, जहाँ उन्होंने जल, दूध, बिल्वपत्र, दही, गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव से गूंजता रहा। भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन की तरफ से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अवरोध लगाए गए थे। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है।        


ये भी पढ़ें -...तुम्हारी गृह दशा खराब हैं, भूत-प्रेत का साया है, पूजा करानी होगी

संबंधित समाचार