आजमगढ़ में बोले शिवपाल यादव - INDIA मजबूत, भाजपा को हराएंगे 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने विपक्ष के गठबंधन इंडिया को बेहद मजबूत बताया है। उन्होंने कहा कि हमारा गठबंधन देखकर भारतीय जनता पार्टी डर गई है। सपा नेता ने कहा हम संगठित होकर भाजपा को लोकसभा चुनावों में हारने का दम रखते हैं। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की। उन्होंने कहा कि सभी संगठित होकर भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। ये बातें उन्होंने नेहरू हाल सभागार में आयोजित सम्मलेन में कहीं।   

पार्टी नेताओं से बातचीत में उन्होंने संगठन को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल पर कार्यकर्ताओं को जनता के साथ जुड़ने और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के निर्देश दिए। सपा नेता ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम कर चुनावों में जीत हासिल की जा सकती है। 

ये भी पढ़ें -UP News: उफनाती नदियों के पानी को सूखे खेतों तक पहुंचाएगी योगी सरकार

संबंधित समाचार