Kanpur: नौशाद से बना रंजीत, अश्लील फोटो की वायरल, सात बार फोन कर सौ से अधिक दी गाली, आरोपी गिरफ्तार, जानें- मामला
कानपुर में युवती की अश्लील फोटो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार।
कानपुर में नौशाद से रंजीत बनकर दुष्कर्म करने के बाद अश्लील फोटो वायरल करने के आरोपी में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने सात बार फोन कर सौ से अधिक बार दी थी गालियां दी।
कानपुर, अमृत विचार। दादा नगर स्थित फैक्ट्री में क्वालिटी मैनेजर के पद पर कार्यरत नौशाद ने खुद को रंजीत बता फैक्ट्री में कार्यरत युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इंस्टाग्राम पर युवती का वीडियो वायरल करने पर पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
गुजैनी निवासी युवती दादानगर स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। पीड़िता ने बताया कि फैक्ट्री में क्वालिटी कंट्रोल मैनेजर के पद पर काम करने वाले नौशाद पठान ने दो वर्ष पूर्व खुद को रंजीत सिंह बताकर दोस्ती कर ली। इस दौरान करीब एक वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। जुलाई 2022 में पता चला कि युवक का नाम नौशाद पठान है। युवक विवाहित होने के साथ उसकी 18 वर्ष की एक बेटी भी है।
इससे नाराज होकर युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी, जिस पर आरोपी ने अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर धर्मांतरण कर जबरन निकाह का दबाव बनाने लगा। बताया कि फैक्ट्री जाने के दौरान राह चलते आरोपी ने मारपीट कर दी। घटना से युवती ने जुलाई 2022 में आरोपी के खिलाफ गुजैनी थाने में दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कुछ दिन पूर्व जेल से छूटकर आने के बाद आरोपी फोन कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी देने लगा और युवती की अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी। परिचितों के फोन आने पर पीड़िता को घटना की जानकारी हुई। पीड़िता ने गुजैनी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी की तलाश में दो टीमे लगी हुई थी। रविवार को आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
सात बार किया फोन, सौ से अधिक दी गाली
पीड़िता ने बताया कि जेल से छूटने के बाद नौशाद ने उसे फोन कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी थी। फोन काटने पर वह नंबर बदल-बदल कर उसे फोन करता था। जिसकी सात रिकार्डिंग उसके मोबाइल पर मौजूद है। रिकार्डिंग में आरोपी ने पीड़िता को सौ से भी अधिक बार गालियां दे रहा है।
