Bareilly: चश्मदीद गवाह पर किया जानलेवा हमला, जानिए मामला
बरेली, अमृत विचार। मारपीट के गवाह पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया तब वह आईजी से मिला। आईजी के निर्देश पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
गुलड़िया रजकुल निशा निवासी कपिल ने बताया कि उसके चाचा मुकेंद्र और रूम सिंह ने मारपीट की थी। इस मामले में वह प्रत्यक्षदर्शी है। गवाही देने से मुकेंद्र, रूम सिंह और पुष्पेंद्र पटेल उर्फ दरोगा उससे रंजिश मानने लगे। 24 जुलाई को वह दिन में अपने खेत पर काम कर रहा था, तभी मुकेंद्र, रूम सिंह और पुष्पेंद्र आ गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान पुष्पेंद्र ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे उसके माथे पर गंभीर चोट आई।
यह भी पढ़ें- बरेली: बारिश से मिली राहत, शुक्रवार तक होगी हल्की बारिश
