आतंक का बीज बोया, अब फसल काट रहा पाकिस्तान- शहाबुद्दीन रजवी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फाइल फोटो

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सोमवार को कर्बला ईदगाह में मजलिस को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रविवार को पाकिस्तान के प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में हुआ आतंकवादी धमाका बहुत अफसोसनाक है, जिसमें 50 से ज्यादा लोगों को जान गंवानी पड़ी और 200 से ज्यादा जख्मी हो गए। यह हालात खुद पाकिस्तान के पैदा किए हैं। पूरी दुनिया ने पाकिस्तान में चल रही आतंकवादी गतिविधियों को लेकर उसे चेताया मगर वहां के सत्ताधारी नेताओं ने दुनिया को अनसुना कर दिया।

मौलाना ने कहा कि आज पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर बदनुमा दाग है। पाकिस्तान ने जो आतंक का बीज बोया था वो नर्सरी तैयार हो गई है जिसकी फसलें अब आतंकवादी धमाकों की शक्ल में काटी जा रही हैं। पाकिस्तान आतंकवाद का इलाज करने के बजाय उसे पनाह दे रहा है। इसके नतीजे उसे भविष्य में भुगतने पड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों में चोरियां नहीं रोक पा रही जीआरपी, पिछले दो महीने में 26 मामले दर्ज

संबंधित समाचार