कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के लिए चुनाव अभियान समिति का किया गठन, भूरिया करेंगे अध्यक्षता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को अपनी प्रदेश इकाई के लिए चुनाव अभियान समिति का गठन किया, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया करेंगे। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए चुनाव अभियान समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की। 

विज्ञप्ति के मुताबिक, समिति में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के अलावा 30 से अधिक वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। इसमें राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी और विवेक तन्खा सहित कई अन्य नेताओं को भी जगह दी गई है। एक दिन पहले ही कांग्रेस ने पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ है, जबकि कांग्रेस मुख्य विपक्षी दल है। 

ये भी पढे़ं- पुणे में पीएम मोदी को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से किया जाएगा सम्मानित

 

संबंधित समाचार