शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 118 अंक चढ़ा, निफ्टी 19,800 के करीब 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत रुझानों और आईटी शेयरों में खरीदारी के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी हुई। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 118.13 अंक चढ़कर 66,645.80 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 41.8 अंक बढ़कर 19,795.60 पर था। सेंसेक्स के शेयरों में एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, एमएंडएम, टीसीएस, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईटीसी, इंफोसिस और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त हुई। 

दूसरी ओर पावर ग्रिड, मारुति, बजाज फिनसर्व और रिलायंस इंडस्ट्रीज में गिरावट देखी गई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.67 प्रतिशत बढ़कर 85.56 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 701.17 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें- कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 100 रुपये हुआ सस्ता, जानें नए रेट

संबंधित समाचार