Farrukhabad: सावन की पूर्णिमा पर पांचाल घाट पर भक्तों की भीड़, इटावा बरेली हाइवे पर लगा जाम, राहगीरों के छूटे पसीने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में इटावा बरेली हाईवे पर लंबा जाम लगा।

फर्रुखाबाद में सावन की पूर्णिमा पर पांचाल घाट पर भक्तों की भीड़ उमड़ी। जिस कारण इटावा बरेली हाइवे पर भीषण जाम लग गया। जाम में राहगीरों के पसीने छूट गए।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कादरी गेट थानान्तर्गत पांचाल घाट पर सावन की पूर्णिमा पर  गंगा स्नान करने आए भक्तों की वजह से मंगलवार को इटावा बरेली हाईवे पर भीषण जाम लग गया। जाम में कई प्रदेशों से आए गंगा भक्त फंसे रहे। 

बताते चलें कि सावन की पूर्णिमा के दिन पांचाल घाट पर मध्य प्रदेश के ग्वालियर, भिंड तथा उत्तर प्रदेश के एटा, शाहजहांपुर, हरदोई, बदायूं, मैनपुरी से श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते है। हर वर्ष की भांति इस बार भी सावन की पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने आए। पांचाल घाट पुल के दोनों तरफ पांच पांच किलोमीटर लंबा जाम  लगा मिला। भिंड के पंडित शिवनारायण रामशंकर, दयाशंकर आदि ने बताया कि वह तीन-चार घंटे से जाम में फंसे हुए है।

जाम के कारण पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। लेकिन जाम खुलवाने के लिए यातायात पुलिस कहीं भी नजर नहीं आ रही है। पुल के ऊपर जाम में फंसे कुछ यात्री नाव का सहारा लेकर गंगा के उस तरफ निकल गए है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बताया कि इस बार अधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने से जाम लगा है। जिसे खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार