बरेली: एसएसपी के तबादले से खत्म होगा पुलिस का इकबाल- अदनान मियां
बरेली, अमृत विचार। नबीर-ए-आला हजरत एवं आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा है कि जोगीनवादा मामले में भाजपा नेता पुलिस और प्रशासन पर अनुचित दबाव बनाकर शहर का माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
गोली चलाने वालों पर भी अगर अधिकारी बल प्रयोग का निर्णय नहीं ले सकेंगे तो कानून-व्यवस्था कैसे कायम बनी रहेगी। हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि मुसलमान अपने घर बेचकर जाने की तैयारी करने लगे हैं। भाजपा नेताओं को समझना होगा कि शांति व्यवस्था बहाल करना उनकी भी जिम्मेदारी है।
सत्ता में होने का यह अर्थ नहीं कि किसी एक पक्ष के साथ भेदभाव कर दूसरे का अंध समर्थन किया जाए। उन्होंने कहा कि जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें साफ देखा जा सकता है कि कांवड़ियों के बीच दो लड़के फायरिंग कर रहे हैं। अगर एसएसपी ने शरारती तत्वों को तितर-बितर नहीं किया होता तो हालात बिगड़ सकते थे। अदनान मियां ने एसएसपी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके तबादले से शरारती तत्वों के हौसले बुलंद होंगे और पुलिस-प्रशासन का इकबाल खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें- बरेली: लंपी वायरस को लेकर फिर सतर्क हुआ पशुपालन विभाग, ऐसे करें पहचान
