रामपुर के ट्रक चालक की गुजरात में मौत, हत्या की आशंका
रामपुर, अमृत विचार। केमरी के ट्रक चालक की गुजरात में हादसे में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। केमरी थाना क्षेत्र निवासी जावेद काफी समय से गुजरात में रहकर ट्रक चलाता था।
परिजनों का कहना है, मंगलवार को वह ट्रक खड़ा करके ऑफिस में जा रहा था कि पीछे से आए रहे वाहन चालक ने उसको टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए।
ये भी पढ़ें:- फिजी में 5.7 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई तीव्रता
