वाराणसी में स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि-शुद्धि के लिए हुआ यज्ञ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, अमृत विचार। विश्व वैदिक सनातन संघ वाराणसी महानगर शाखा की तरफ से समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया। 

बुधवार को "महानगर अध्यक्ष प्रिन्स केशरी के अध्यक्षता मे सरायनन्दन खोजवां स्थित श्री प्राचीन बाबा महादेव जी के मन्दिर पर जलाभिषेक एवं यज्ञ किया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य के बुद्धि-शुद्दी और स्वस्थ दृष्टी के कामना करने के साथ ही उन्हें इस बात का भी ज्ञान कराया गया कि जिस हिन्दू तीर्थ स्थल बद्रीनाथ जी कि वो बात कर रहे है वह धाम अलकनंदा नदी के पास बसा हुआ है। जिसमें एक तरफ नर पर्वत और दूसरी ओर नारायण पर्वत है और 8 वी सदी में जगत गुरु श्री आदि शंकराचार्य के द्वारा मंदिर निर्माण कराया गया था। सबसे बड़ी बात कि अखिलेश यादव की धर्मपत्नी डिम्पल यादव भी उसी प्रदेश की रहने वाली है। इस विषय पर कम से कम स्वामी प्रसाद मौर्य को उनसे ही थोड़ा ज्ञान हासिल कर लेना चाहिए था। 

हम सभी श्री बाबा आदि विशेश्वर जी और माँ सरस्वती जी से प्रार्थना करते है कि इन्हें जल्द से जल्द सद्बुद्धि प्रदान करे। प्रिंस केसरी ने कहा कि कल जो कोर्ट का निर्णय आने वाला है उसको लेकर भी प्रार्थना की गई। प्रार्थना है कि जो भी फैसला आए वह सनातन धर्म के पक्ष में आए। कार्यक्रम में अनंग चौरसिया, रवि पांडेय, बलजीत गुप्ता, पंकज सिंह, अजय गुप्ता, सुरेन्द्र यादव, रोहित श्रीवास्तव, दुर्गा केशरी, विक्की चौहान इत्यादि महानगर शाखा के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सम्मलित रहे ।

ये भी पढ़ें -मणिपुर के मुद्दे पर लोकसभा में गतिरोध बरकरार, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

संबंधित समाचार