Godrej properties गुरुग्राम की आवासीय परियोजना की मरम्मत पर 155 करोड़ रुपये खर्च करेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।  गोदरेज समूह की रियल स्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज हरियाणा के गुरुग्राम में अपनी पूरी हो चुकी आवासीय परियोजना ‘गोदरेज समिट’ के मरम्मत कार्य पर 155 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

कंपनी की ओर से बुधवार को जारी बयान के अनुसार, उसके निदेशक मंडल ने इमारतों में इस्तेमाल होने वाले कंक्रीट में क्लोराइड पाए जाने के बाद यह मंजूरी दी। गोदरेज प्रॉपर्टीज ने परियोजना के सभी खरीदारों से फ्लैट वापस खरीदने या किराया देने की पेशकश की है।

गुरुग्राम में चिंटल पैराडिसो परियोजना में पिछले साल फरवरी में एक आवासीय टावर के आंशिक रूप से गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई थी। इस सोसायटी के कई टावर की संरचना में जंग लगा स्टील पाया गया था।

गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसकी इकाई गोदरेज प्रोजेक्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (जीपीडीएल) ने हाल ही में परियोजना की गुणवत्ता का विस्तृत एवं स्वतंत्र मूल्यांकन करने के लिए एक बाहरी विशेषज्ञ को नियुक्त किया है।

कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के वित्तीय परिणामों में मरम्मत, रखरखाव, ग्राहक दावों या किसी सहायक लागत के लिए 155 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि प्रदान की गई है और बुधवार को निदेशक मंडल ने इसको मंजूरी दे दी।

ये भी पढे़ं- राष्ट्रपति से मिला विपक्षी प्रतिनिधिमंडल, प्रधानमंत्री मोदी के मणिपुर दौरे और संसद में वक्तव्य की मांग

संबंधित समाचार