Kannauj: बदमाशों ने बहन के साथ की लूटपाट, युवक के साथ जा रही थी जिला अस्पताल, पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
कन्नौज में लूट की पुलिस रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही।
कन्नौज में बहन के साथ जिला अस्पताल बाइक से आ रहे युवक के साथ मारपीट के बाद हो गई। पुलिस पीड़ित की रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही।
कन्नौज, अमृत विचार। भाई को लेकर डॉक्टर के पास जा रही बहन की बाइक को रोक कर कुछ युवकों ने लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट करते हुए भाई को अपनी बाइक पर बैठा कर उठा ले गए। मामले की तहरीर पीड़िता ने सदर कोतवाली पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
सदर कोतवाली के गांव तिखवा निवासी आरती पत्नी विमल कुमार पुत्री पंचम लाल ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि बुधवार को 11 बजे वह भाई की बाइक पर बैठ कर दूसरे भाई को डॉक्टर के पास ले जा रही थी। उसी समय सदर कोतवाली के गांव बहादुरपुर उजैना निवासी सत्यमाल पुत्र शेर सिंह सौरभ यादव, गौरव यादव पुत्रगण सुरेंद्र यादव, चार अज्ञात साथियों के साथ आये और मंडी समिति के निकट आगे बाइक लगा कर उसकी बाइक गिरा दी।
इसके बाद उससे लूटपाट करने लगे। उसके कान के झाले, सोने की चेन, मंगल सूत्र छीन ले गए। विरोध करने पर भाइयों व उससे मारपीट की। जातिसूचक गाली दी। उसके भाइयों को अपनी बाइक पर बैठा कर ले गये जहां उनसे मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अवस्थी का कहना है कि मामला मारपीट का है। लूट की बात फर्जी है। दूसरे पक्ष ने भी फोन पर उनको जानकारी दी है।
