लखनऊ : CM योगी ने देखा वाराणसी और गोरखपुर का प्रेजेंटेशन, दिए निर्देश
लखनऊ, अमृत विचार। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को एक समीक्षा बैठक में वाराणसी और गोरखपुर में बनने वाले नए कमिश्नरी और कलेक्ट्रेट भवन का प्रेजेंटेशन देखा। सीएम ने कहा कि दोनों ही भवनों का डिजाइन आइकोनिक होना चाहिए , साथ ही इसमें क्षेत्र विशेष की झलक भी दिखनी चाहिए।
सीएम ने कहा हमारा प्रयास है कि अपने काम के लिए जनता को ज्यादा दौड़ना ना पड़े इसीलिए इन दोनों भवनों में संचालित होने वाले कार्यालयों में सहूलियतों का विशेष प्रबंध रखा जाएगा। इस कार्यालय में जिले के सभी विभागों से जुड़े कार्यों की मॉनीटरिंग की जा सकेगी। साथ ही इन कार्यालयों में बैंक, जिम, कैफेटेरिया और पार्किंग की भी व्यवस्था रहे। कार्यालयों के बन जाने के बाद चरणबद्ध तरीके से गोरखपुर और वाराणसी में सभी कार्यालयों को शिफ्ट करने का काम होगा।
मुख्यमंत्री ने दोनों शहरों के विकास प्राधिकरण को निर्देश किया कि मण्डलीय कार्यालयों में वाणिज्यिक और सरकारी कार्यालयों को अलग-अलग रखें। उन्होंने कहा कि दोनों ही शहरों में ट्विन बिल्डिंग के निर्माण कार्य में तेजी लाएं।
ये भी पढ़ें -अयोध्या : राम मंदिर के परकोटे में हुआ बदलाव, नहीं बनेगा गोपुरम द्वार
