लखनऊ : घटनाओं से व्यापारियों में बढ़ रहा अविश्वास, पत्र लिखकर खुद की सुरक्षा को मांगा शस्त्र लाइसेंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लूट और चोरी जैसी तमाम घटनाओं से व्यापारियों में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ रही है। वह अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित हैं। इसी के चलते व्यापारियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शस्त्र लाइसेंस की मांग की है।

दरअसल, आदर्श व्यापारी एसोसिएशन लंबे समय से व्यापारियों की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस की मांग कर रहा है। बताया जा रहा है कि इसके लिए सभी कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद भी व्यापारियों को लाइसेंस नहीं मिल पाया। जिसके बाद एसोसिएशन ने अब मुख्यमंत्री से शस्त्र लाइसेंस की गुहार लगाई है।

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि व्यापारियों की सुरक्षा, स्वाभिमान एवं सम्मान के लिए हमारा संगठन लगातार प्रयासरत है, संगठन के प्रमुख पदाधिकारी विशेष कर सर्राफा व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस समस्त औपचारिकता पूर्ण कर लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय में विचाराधीन है, लेकिन अभी तक उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। जनपद लखनऊ सहित संपूर्ण प्रदेश में लगातार व्यापारियों के साथ चोरी लूट एवं छीनैती की घटनाएं घटित हो रही है, ऐसे में व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस दिया जाना नितांत आवश्यक है, संगठन के पदाधिकारियों द्वारा लखनऊ जिलाधिकारी से कई बार  व्यक्तिगत मिलकर व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनवाने का अनुरोध भी किया गया है, लेकिन जब कोई समाधान नहीं हुआ तो अब मुख्यमंत्री से अपील की गई है। शस्त्र लाइसेंसे होने से व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर आशंकित नहीं रहेगा।

यह भी पढ़ें : कंजक्टिवाइटिस : तेजी से फैल रही आंखों की बीमारी, बचने का आसान तरीका बता रहे चिकित्सक

संबंधित समाचार