आज का इतिहास: नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई, जानें 03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
नई दिल्ली। भारतीय और विश्व इतिहास में 03 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं इस प्रकार है:- 1666- नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच समुद्री लड़ाई हुई। 1886- कोलंबिया ने संविधान अंगीकार किया।
1870- ब्रिटिश रेड क्रॉस सोसाइटी की स्थापना हुई। 1914- जर्मनी के पहले विश्वयुद्ध में शामिल होने के बाद ब्रिटेन ने भी युद्ध में उतरने की घोषणा की। 1929- अभिनेता, गायक, निर्देशक किशोर कुमार का जन्म। 1935- गवर्नमेंट ऑफ इंडिया ऐक्ट 1935 को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली। 1954- पाकिस्तान सरकार ने हाफिज जलंधरी द्वारा लिखे गीत को राष्ट्रगान के रूप में अपनाने पर सहमति दी। 1956- देश का पहला परमाणु अनुसंधान रिएक्टर अप्सरा शुरू हुआ। 1961- अमेरिका के पहले अश्वेत राष्ट्रपति बराक ओबामा का जन्म हुआ था।
1967- विश्व के सबसे लंबे चिनाई बांध नागार्जुनसागर का निर्माण। 1997- मो. ख़ातमी ने ईरान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। 2000- ब्रिटेन की महारानी राजमाता एलिजाबेथ ने अपना सौवां जन्मदिन मनाया। 2001- रूस और उत्तरी कोरिया के बीच सामरिक समझौता हुआ। 2004- नासा ने एल्टिक्स सुपर कम्प्यूटर केसी को कल्पना चावना नाम दिया।
2006- उड़ीसा की महिला मुख्यमंत्री तथा लेखिका नंदिनी सत्पथी का निधन। 2007- अमेरिका ने स्पेस प्रोब फीनिक्स को लॉन्च किया। इसी मिशन ने मंगल की सतह के नीचे पानी और बर्फ होने का पता लगाया था। 2008- सरकार ने भारतीय जहाजरानी निगम को नवरत्न का दर्जा दिया। 2018- वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर एक लाइव टीवी इवेंट के दौरान ड्रोन से हमला किया गया। हालांकि मादुरो इस हमले में बच निकले।
ये भी पढे़ं- आज का इतिहास: राबर्ट लासैले ने अमेरिका में पहले जहाज का किया निर्माण, जानें 02 अगस्त की महत्त्वपूर्ण घटनाएं
