रामपुर के युवक से विदेश भेजने के नाम पर 2.65 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। विदेश भेजने के नाम पर मुरादाबाद के युवक ने ग्रामीण से दो लाख 65 हजार रुपये ठग लिए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरिया निवासी शाकू का कहना है, उसने मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे के गांव खबरिया निवासी भूरा को ओमान भेजने के लिए तीन बार में दो लाख 65 हजार रुपये उसको ट्रांसफर किए थे। उसके साथ धोखाधड़ी करके टूरिस्ट वीजा बनाकर उसको ओमान भेज दिया।

लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद जब उसकी नौकरी नहीं लगी तो उसको ठगी का अहसास हुआ। बाद में वह वापस घर आ गया। उसके बाद आरोपी ने अजीमनगर थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें: सिग्नल ओवरशूट मामले में उत्तर रेलवे के चीफ सेफ्टी ऑफिसर पहुंचे रामपुर जंक्शन, स्टेशन मास्टर और गेटमैन के लिए बयान

संबंधित समाचार