मुरादाबाद : फिल्मी अंदाज में 500 रुपये के लिए घर में घुसकर की मारपीट, वीडियो वायरल
प्रिंस रोड पर कार सवार को घेर कर मारा, एक्सपोर्टर भी घायल
महानगर में प्रिंस रोड पर कार सवार रेहान से मारपीट करते लोग।
मुरादाबाद, अमृत विचार। हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में कार सवार युवक को घेरकर उसके साथ मारपीट की। बचाव करने वालों को भी धुना। जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं। मामला महानगर के मुगलपुरा थाने क्षेत्र में प्रिंस मार्ग पर अंसार इंटर कॉलेज के पास है। कार सवार ने अंसार इंटर कॉलेज के पास हिलाल आलम के घर के पास अपनी कार रोकी। कार से निकलकर रेहान एक घर में घुसकर गेट बंद करने लगा। उसी बीच पांच- छह बाइक पर सवार कार के पास रुके और दौड़कर उसी घर में घुसकर रेहान को खोजने लगे।
उधर, घर में घुसे लोग रेहान को पीटने लगे। जबकि, घर के मालिक व उसके एक अन्य साथी भी बीच बचाव में घायल हो गए। विवाद चल ही रहा था कि यूपी डॉयल-112 टीम की पुलिस आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों को मुहल्ले वाले मुगलपुरा थाने लेकर गए। मौके की घटना की सीसी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कैमरे के फुटेज इंटरनेट पर भी वायरल है। पुलिस ने मामले में किसी भी पक्ष के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की है।
रेहान भोजपुर क्षेत्र के गनीनगर के रहने वाले हैं। रेहान के मुताबिक उसने बुधवार सुबह ताजपुर माफी स्थित पंप से कार में 500 रुपये का पेट्रोल लिया था। उसी बीच पंप पर वह व्यक्ति भी आ गया, जिससे उनका महीने भर पहले एक्सीडेंट हुआ था। इसलिए रेहान पंप ऑपरेटर को बिना पैसे दिए ही वहां से हटना उचित समझा। यह पंप पूर्व प्रधान का है।
रेहान पंप से निकलते ही तेज रफ्तार में कार चलाई और निकल गया। इसी दौरान पंप पर हल्ला हो गया कि कार सवार पेट्रोल की कीमत दिए बिना भाग गया। वहां मौजूद लोग चार-पांच बाइकों पर सवार होकर से कार का पीछा करने लगे। रेहान भी बाइक सवारों को देख लिया था। विवाद से बचने के लिए रेहान तेज रफ्तार में कार चलाकर महानगर में आकर प्रिंस रोड स्थित अंसार इंटर कालेज के पास हैंडीक्रॉफ्ट के एक्सपोर्टर हिलाल आलम के कारखाना/घर में घुस गए। जहां लोग रेहान को पीटने लगे। तभी एक्सपोर्टर हिलाल आलम और उनके साथ शाफेज आकर बीच-बचाव करने लगे। हमलावरों ने हिलाल व शाफेज के साथ भी मारपीट की।
कोई घटना नहीं है। आपस में कहासुनी जरूर हुई है। रेहान पेट्रोल डला लिया और पैसा नहीं दिया था, इसलिए बाइक सवार उनका पीछा किए थे। फिर बातचीत हुई तो पता चला उन लोगों के आपस में करीब 40 साल पुराने संबंध हैं। दोनों पक्ष परिचय के ही थे। किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं है। - अमित कुमार तोमर, थानाध्यक्ष-मुगलपुरा
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कमाने वाला कोई नहीं, 6 माह से श्यामलाल बीमार...जानिए पूरा मामला
