हाईकोर्ट के फैसले का ओपी राजभर ने किया स्वागत, स्वामी और शिवपाल पर साधा निशाना, जानें क्या कहा...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने ज्ञापवापी परिसर के एआसआई सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि कोर्ट के फैसले को सब को मानना होगा। अगर किसी को फैसले पर ऐतराज है तो ऊपर की अदालत में जा सकता है। अदालत के दरवाजे सबके लिए खुले हुए हैं।

वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर निशाना साधते हुए ओपी राजभर ने कहा कि जब सरकार में थे तब बौद्ध मठ की चर्चा नहीं कर रहे थे। आज जब सत्ता से बाहर हैं तो मंदिरों में बौद्ध मठ नजर आ रहे हैं। इस तरह की बयानबाजी से उन्हें बचना चाहिए। साथ ही शिवपाल सिंह पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह अपनी सीट हारने के डर से सपा में शामिल हुए हैं।

ओपी राजभर ने कहा कि सपा के तीन नेता हैं, सब के अलग-अलग बयान हैं। अखिलेश यादव 80 सीट जीत रहे हैं, शिवपाल यादव 50 और स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा को खत्म करने की बात कह रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य का खुद का पता नहीं है अभी कहां जाएंगे। 24 के चुनाव में हम लोग आराम से 80 सीटें जीतेंगे।

यह भी पढ़ें:-अब वो सब कहां हैं? चीते की मौत पर अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को घेरा

संबंधित समाचार