सारेगामा हम भोजपुरी की पांच फिल्मों में नजर आएंगे पावर स्टार पवन सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जल्द ही सारेगामा हम भोजपुरी की पांच फिल्मों में काम करते नजर आयेंगे। सारेगामा म्यूजिक कंपनी के सीएमडी विक्रम मेहरा ने बताया कि पवन सिंह की पांचो फिल्मों का निर्माण सारेगामा यूडली फिल्म्स के साथ मिलकर होगी।इन सभी फिल्मों की प्रस्तुति सारेगामा हम भोजपुरी के बैनर से होने वाली है। इन फिल्मों में हिदायत खान, योगी, रूद्र, सनक और बिहार शामिल है।

https://www.instagram.com/p/CvctaBIoiwj/

 पवन सिंह ने सारेगामा हम भोजपुरी के साथ-साथ सारेगामा के सीएमडी विक्रम मेहरा और बद्रीनाथ झा का आभार व्यक्त किया है। पवन सिंह ने कहा है कि इस फिल्म के लिए उत्साहित हैं। काम हमारे लिए पूजा है। चाहे वह सिंगिंग हो या एक्टिंग हो हम पूरी तन्मयता के साथ इसे करते हैं। सारेगामा कंपनी ने सोच से आगे बढ़कर काम किया है। इनकी टीम बेहद जबरदस्त है और इस वजह से इनका जो भी प्रोजेक्ट मार्केट में आया, उसने तहलका मचा दिया। हमारा भी कोलैबोरेशन इतिहास क्रिएट करेगा। 

विक्रम मेहरा ने कहा कि हम दूसरे भाषाओं में फिल्म तो बना ही रहे हैं अब हम भोजपुरी में भी फिल्म बनाएंगे। हम यहां भी जो सब बनाते हैं उससे आगे बढ़कर अच्छी फिल्मों का निर्माण करेंगे। हम यहां भी प्रोडक्शन बढ़ा देंगे और जिससे जब फिल्में आएंगी तो मुंबई में बैठा इंसान भी इस फिल्म से कनेक्ट कर पाएगा। 

जिस तरह लोग दूसरे भाषा के सिनेमाओं को देखते हैं, इस सिनेमा को देख पाएंगे। इसकी शुरुआत हम कर रहे हैं और ऐसे में पवन सिंह से बड़ा स्टार कोई दूसरा हो नहीं सकता था। इसलिए हमने उनके साथ आने वाले दिनों में पांच फिल्में करेंगे। हम विश्वास दिलाते हैं कि जिस तरह से हमने भोजपुरी गाने की दशा और दिशा बदल दी, उसी तरह हम फिल्मों को भी एक नया आयाम देंगे।

ये भी पढ़ें:- India's Got Talent 10: 95 साल की भगवती देवी का टैलेंट देख चौकी शिल्पा शेट्टी, बोली- 'मैं आश्चर्यचकित हूं...'

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज