रायबरेली: 48 घंटे से ऊंचाहार की विद्युत व्यवस्था धड़ाम, रघुपुर 33 केवी लाइन भी बंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली/अमृत विचार। 48 घंटे से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था बेपटरी है जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। अरखा फीडर में टूटा तार अभी तक नहीं जोड़ गया है जिससे लक्ष्मीगंज फीडर नहीं चल पाया है। बीती रात पावर हाउस में बनी नाली में केबिल ब्लास्ट हो जाने से फीडर बंद हो गए जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा रहा।

बारिश होने के साथ क्षेत्र की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई है। दो दिन से बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। रात में पावर हाउस में ब्लास्ट हुआ तो रघूपुर की 33 केवी लाइन फेल हो गई है। गुरुवार सुबह 10:00 बजे पेट्रोलिंग पर टीम गई तो वहीं लक्ष्मीगंज फीडर में एकलौता लाइनमैन सूरज फाल्ट ठीक करने में लगा रहा वहीं जिम्मेदार बेखबर रहे। 

बिजली विभाग के अधिकारियों की अनदेखी और लापरवाही से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति का बुरा हाल है। फाल्ट सबसे ज्यादा इस फीडर पर होते हैं। मालिन का पुरवा निवासी बाबूलाल सरोज ने बताया कि इस फीडर की स्थिति इतनी खराब है की 48 घंटे से सप्लाई नहीं मिल पाई है लोगों को जिसके कारण बड़ी कठिनाई हो रही है।

मीरगंज संतोष राम ने बताया सबसे बुरे हाल है इसी क्षेत्र के हैं इस क्षेत्र में कभी भी समय से लाइट नहीं मिल पाती और हमेशा फाल्ट बना रहता है। कोई भी अधिकारी कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। दुर्गा दीन बहेरवा निवासी ने बताया कि चाहे शासन के द्वारा कोई भी आदेश हो जाए लेकिन यहां के कर्मचारी और अधिकारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही सबसे ज्यादा इसी फीडर में मनमानी चलती है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: माइनर पर पुल निर्माण में मनमानी से खड़ी हो रही परेशानी, गड्डा खोदकर छोड़ देने से हादसे का रहता खतरा

संबंधित समाचार