बांदा : शिवालय में पड़ा मिला साधु का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव का मामला

बांदा, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु की मौत हो गई। उसका शव मंदिर में पड़ा पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

फतेहपुर जनपद के हरसिनपुर निवासी जितेंद्र सिंह 40 पुत्र नारायण सिंह ने गृहस्थ जीवन से सन्यास ले रखा था। वह पैलानी थाना क्षेत्र के नरी गांव स्थित भोलेनाथ के मंदिर में रहकर भजन करते हुए अपना जीवन बिता रहा था। गुरुवार की सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने देखा तो उसका शव पड़ा हुआ था। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि उसके शरीर के कुछ हिस्सों पर चोट के निशान थे। 

घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछतांछ के बाद शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई उपेंद्र सिंह का कहना है कि जितेंद्र ने 15 साल पहले सन्यास ले लिया था। उसकी शादी हुई थी, लेकिन पत्नी छोड़कर चली गई थी। मौत कैसे हुई उसे जानकारी नहीं है। हालांकि इस संबंध में पुलिस का कहना है कि साधु बीमार था, इसकी वजह से ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

ये भी पढ़ें -चित्रकूट : एनडीपीएस एक्ट में दोषी को एक साल की जेल, एक किलो से ज्यादा गांजे से साथ हुआ था अरेस्ट

संबंधित समाचार