बाराबंकी: 5 साल की मासूम बच्ची के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिरौलीगौसपुर, बाराबंकी। पांच साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। मासूम के पिता ने इसकी शिकायत-बदोसराय कोतवाली में की है। कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पांच साल की मासूम बच्ची के साथ उसी गांव के निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म का असफल प्रयास किया।

बच्ची के पिता के मुताबिक उसके घर के बगल में रहने वाले एक ब्यक्ति ने सुबह जब उसकी मासूम बच्ची शौच के लिए घर से कुछ दूरी पर गयी थी। वह पहले से घात लगाकर बैठा व्यक्ति उसे जबरन झाड़ियों में लेकर चला गया। जहाँ पर उसने उसके कपड़े उतारना शुरू कर दिया। मासूम की चीख सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक लोग आ गए। 

इतने में मौका देखकर वह आरोपी लड़की को नग्न हालत में छोड़कर भाग गया। परिजनों ने इसकी शिकायत कोतवाली पर की है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया की पागल व्यक्ति द्वारा ऐसी हरकत की गई है। जिसका दिमाग भी सही नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-मऊ में पूर्व कोतवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें मामला

संबंधित समाचार