फर्रुखाबाद: पूर्व सैनिक के घर पसरा मातम, शिक्षक बेटे ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र में  शुक्रवार को पूर्व सैनिक के बेटे ने पिता की लाइसेंसी बन्दूक से गोली मार कर आत्म हत्या कर ली। उसकी नियुक्ति आर्मी स्कूल में हो गई थी। आज उसे पहले दिन शिक्षण कार्य करने स्कूल जाना था। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी सौरभ दुबे (22) पुत्र राकेश दुबे ने अपने घर की दूसरी मंजिल पर अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से कनपटी में गोली मार ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
 
गोली आवाज सुन परिजन दूसरी मंजिल की तरफ भागे। जीने पर ही खून से लथपथ सौरभ का शव पड़ा हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी प्रदीप सिंह समेत फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर आकर जांच पड़ताल की। बताया गया कि सौरभ होनहार युवक था। उसने अपनी पढ़ाई आर्मी स्कूल में की थी। कुछ दिन पूर्व ही आर्मी स्कूल फतेहगढ़ में उसका चयन शिक्षक के तौर पर हुआ था। 

शुक्रवार को उसके स्कूल में पढ़ाने का पहला दिन था।  लेकिन आज वह स्कूल न जाकर इस  दुनियां से ही चला गया।इस घटना से उसका पूरा परिवार व्यथित है।अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध रह गया। सौरभ के बड़े भाई आलोक दुबे सेना में मेजर पद पर  फतेहगढ में तैनात हैं। एक बहन है। अपने पुत्र का शव देख मां कृष्णा देवी व अन्य परिजनों का रो रो बुरा हाल हो गया। 

मां कृष्णा देवी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। सौरभ के पिता राकेश दुबे कुछ साल पूर्व ही सेना से सेवानिवृत्त हुए हैं। वह वर्तमान में दिल्ली में नोकरी कर रहे हैं।पिता व भाई को घटना की सूचना भेज दी गई है। सौरभ ने आत्म हत्या क्यों की है।इसका कारण  समाचार लिखे जाने तक  ज्ञात नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें:-मऊ में पूर्व कोतवाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, जानें मामला

संबंधित समाचार