प्रयागराज: टला बड़ा रेल हादसा, टूटी पटरी देख किसान ने गम्छा लहराकर रोकी गंगा गोमती एक्सप्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। यूपी के प्रयागराज जिले के शुक्रवार को एक किसान की समझदारी के चलते लालगोपालगंज स्टेशन से पहले एक बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। जानकारी के मुताबिक प्रयागराज से लखनऊ के बीच चलने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस लखनऊ जाते समय लालगोपालगंज स्टेशन के पास रेलवे लाइन टूटी थी। 

तभी एक किसान ने लाल गमछे के सहारे ट्रेन को रोक लिया। इसके बाद रेलवे लाइन दुरुस्त कराई गई और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया है। मामला सुबह लगभग सात बजे का बताया जा रहा है। गंगा गोमती एक्सप्रेस प्रयागराज के प्रयाग संगम घाट से लखनऊ के लिए जाती है। 

वहीं बब्बू की समझदारी पर रेलकर्मियों समेत यात्रियों ने उन्हें खूब धन्यवाद दिया। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के एडीआरएम अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि लालगोपालगंज और रामचौरा रेलवे स्टेशन के बीच पटरी क्रेक होने की सूचना है। काशन लगाकर ट्रेन को सुरक्षित आगे बढ़ा दिया गया है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दफ्तर में लगी भीषण आग, कई उपकरण और फर्नीचर जले

संबंधित समाचार