रामपुर : मां-बाप घर से गए बाहर, 19 वर्षीय युवती का दिनदहाड़े अपहरण...चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। युवती का अपहरण करने के मामले में चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव सींगनखेड़ा का मझरा निवासी भरतलाल का कहना है, दंपति किसी काम से कहीं बाहर गए थे। इस दौरान उनकी 19 साल की बेटी घर पर अकेली थी। जब वह लोग वापस आए, तो उनकी बेटी घर पर नहीं थी। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उसके बाद आस पास के लोगों से बेटी के बारे में जानकारी हासिल की।

इस दौरान गांव के लोगों ने बताया कि पूजा को गांव के ही  किशनपाल, हरपाल, सोनू और देवकीनंदन उठा ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: रामपुर: कोटा में मिलक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मुंह पर पॉलीथिन और रस्सी से बंधे थे हाथ

संबंधित समाचार