इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में मृणाल ठाकुर को किया जाएगा सम्मानित, बोलीं- मैं उत्साहित हूं  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। जानीमानी अभिनेत्री मृणाल ठाकुर को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (आईएफएफएम) के 14वें संस्करण में डायवर्सिटी इन सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। मृणाल ठाकुर ने बताया, मैं मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में मिलने वाले अवॉर्ड्स से सम्मानित और विनम्र महसूस कर रही हूं।

उन्होंने कहा कि एक कलाकार के रूप में, मैंने हमेशा किरदारों को एक्सप्लोर करने की कोशिश की है, और यह अवॉर्ड मुझे सीमाओं को आगे बढ़ाने और ऐसी भूमिकाएं निभाने के लिए प्रेरित करता है जो मुझे चुनौती देती हैं और प्रेरित करती हैं। मैं उन अवसरों के लिए आभारी हूं, जो मुझे मिले और मैं सिनेमा की इस अविश्वसनीय यात्रा में भविष्य के लिए उत्साहित हूं। 

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न समारोह 11 से 20 अगस्त के बीच में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के आर्ट्स सेंटर के हैमर हॉल में होंगे। इस प्रतिष्ठित फिल्म अवॉर्ड में 20 अलग-अलग भाषाओं में करीब 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की जाएगी। 

ये भी पढ़ें : Ghoomer : अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की फिल्म 'घूमर' का ट्रेलर रिलीज, कहा- यह दिल और दिमाग हिला देगा...

संबंधित समाचार