Farrukhabad : छात्र ने छत से लगाई छलांग, शिक्षक की पिटाई से था क्षुब्ध, मां ने तीन के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में छात्र ने छत से छलांग लगाई।

फर्रुखाबाद में शिक्षक की पिटाई से क्षुब्ध छात्र ने आत्महत्या करने क लिए छत से छलांग लगा दी। इस पर मां ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दज्र कराई।

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। कायमगंज नगर के एक इंटर कालेज के अध्यापक द्वारा छात्र को मानसिक रुप से प्रताड़ित कर उसके साथ मारपीट की गई। शिक्षक की पिटाई से छात्र की हालत बिगड़ गई। उसे निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।

थाना कंपिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी निवासी रुचि मिश्रा पत्नी जयनारायन मिश्रा ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अंकुर मिश्रा, सीपी विद्या निकेतन क़ायमगंज में हिन्दी मीडियम में कक्षा 11वीं का छात्र है। कुछ दिनों से विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उसे मानसिक रुप से यातनाएं दी जा रही हैं। तीन अगस्त को मेरे पुत्र को शिक्षक अतुल कुमार व एक अन्य शिक्षक ने स्टाफ रूम में ले जाकर बेरहमी से मारा पीटा उसका सिर दीवार में मार दिया व मेरे पुत्र से जबरिया सुसाइड नोट लिखवाया।

जिसे प्रधानाध्यापक ने अपने पास रख लिया है। इन लोगों द्वारा मेरे पुत्र को धमकी दी गई है कि यदि कहीं शिकायत की तो तुम्हारा भविष्य खराब कर दूंगा। जिससे मेरे पुत्र की तबियत खराब हो गई। उसका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। घटना की तहरीर पर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। डीआईओएस नरेंद्र पाल ने बताया कि यदि उनके क्षेत्राधिकार में विद्यालय आता है। तो शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार