Etawah News : नवविवाहिता की हत्या कर जलाया शव, गांव के किनारे जले अवशेष बरामद, पांच के खिलाफ FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में नवविवाहिता की हत्या कर जलाया शव ।

इटावा के सैफई में नवविवाहिता की हत्या कर शव जला दिया। पुलिस ने गांव के किनारे से जले शव के अवशेष बरामद किए हैं।

इटावा, अमृत विचार। सैफई में नवविवाहिता की पिटाई कर हत्या करने और शव को जलाने के आरोप में पांच पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने गांव के किनारे से जले शव के अवशेष बरामद किए हैं। 

मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र के गांव गोदई निवासी रामनरेश कठेरिया पुत्र रामरूप ने गरुवार शाम के समय थाने पर परिजनों के सवाथ पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें बताया था कि उसने अपनी पुत्री सपना 22 वर्षीय की शादी 25 जनवरी 2022 को सैफई थाना क्षेत्र के गांव नायकपुरा निवासी प्रेमपाल कठेरिया के पुत्र राहुल के साथ की थी और दहेज में तीन लाख रुपये भी दिये लेकिन वह लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे, तभी से पति व ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग किया करते थे।

जिसकी वजह से वह लोग लगातार मारपीट करते थे। और मंगलवार को हमारी पुत्री की हत्या कर शव को गायब कर फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे, प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल नें प्रार्थना पत्र के आधार पर जांच पड़ताल शुरू की थी। गांव में पहुंचकर स्पष्ट हुआ महिला ने ससुरारी जनों से तंग होकर घर मे कमरे के अंदर जाकर दुपट्टे के फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली थी।

जिसकी जानकारी ससुरालीजनों को हुई उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतारकर अपने परिजनों व गांव के कुछ सहयोगियों के साथ गांव के किनारे शव को जला दिया था। शुक्रवार को पुलिस टीम नें फॉरेंसिक टीम बुलाकर जलाएं गए स्थान पर जाकर जले हुए अवशेषों के नमूने लिए। और प्रार्थना पत्र के आधार पर मृतका के पति राहुल, व ससुर प्रेमपाल,सास मनोज देवी, नंदन काजल व प्रियंका व चाचा चाची व उसके बेटे खिलाओ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी नागेंद्र चौबे ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति सहित 5 नाम दर्ज व चाचा चाची के लड़कों के नाम अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी गई हैं।

संबंधित समाचार