जम्मू कश्मीर में लगे भूकंप के हल्के झटके, पाकिस्तान का शांगला रहा केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में शनिवार को एक के बाद एक भूकंप के दो हल्के झटके महसूस किये गये। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप से अभी किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भूकंप का पहला झटका सुबह आठ बजकर 36 मिनट पर महसूस किया गया जिसका केंद्र पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला में दर्ज किया गया। केंद्र के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.2 मापी गयी। 

भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर के गुलमर्ग से 184 किलोमीटर दूर पश्चिमोत्तर में 35. 46 आक्षांश और 73.32 देशांतर पर सतह से 129 किलोमीटर की गहराई पर था। दूसरा झटका 10 बजकर 24 मिनट पर आया जिसका केंद्र अफगानिस्तान में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान की राजधानी काबुल से 1036 किलोमीटर पूर्वोत्तर में 70.14 देशांतर और 35.13 आक्षांश पर सतह से 75 किलोमीटर की गहराई पर था। 

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ में तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा