अयोध्या: धूमधाम से मनाई गई राम जन्मभूमि मंदिर शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ
पूरा बाजार, अयोध्या,अमृत विचार। श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिलान्यास की तीसरी वर्षगांठ पर शनिवार को भरत जी के प्राचीन मंदिर भरतकुंड पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। भरतकुंड महोत्सव न्यास के तत्वावधानन में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, ओम नमः शिवाय जप, भजन कीर्तन तथा यज्ञ हवन पूजन प्राचीन मंदिर के पुजारी महंत अरविंद दास जी के संयोजन में संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में भरतकुंड महोत्सव न्यास के अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, महोत्सव के मुख्य व्यवस्थापक रामकृष्ण पांडे सभासद, भरतकुंड महोत्सव के संस्थापक सचिव अंबरीश चंद्र पांडे, उपाध्यक्ष एसबी सागर प्रजापति, जीवपुर सभासद अलक्षेंद्र गुप्ता, नंदीग्राम सभासद संजीव कुमार, मांडवी मंच प्रबंधक रीता तिवारी, आचार्य राधेश्याम शुक्ल, रश्मि सिंह, कवि दुर्गेश पांडे दुर्लभ, श्रीमती विश्वकर्मा, पवन कुमार तिवारी, दिवाकर शर्मा, शुभम पांडे, अरुण तिवारी के साउथ क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर लोगों ने हर्षोल्लास और अत्यंत खुशी जाहिर की और उम्मीद की जनवरी में जल्दी से जल्दी हम सबके आराध्या प्रभु श्री राम के मंदिर लोकार्पण हो जाएगा। आमजन दिव्य और भव्य रूप में रामलला का दर्शन सुलभ हो जाएगा।
ये भी पढ़ें -Gyanvapi Breaking : पक्षकार का दावा परिसर में मिले हिंदू देव चित्र, चल रहा सर्वे
