बरेली: धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में फूहड़ता पर लगे रोक, कलाकार वेलफेयर ट्रस्ट ने दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

बरेली, अमृत विचार। धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान सनातन धर्म के विरुद्ध फूहड़ता परोसी जा रही है। जिसको लेकर समाज में रोष है। इस तरह के कार्यक्रमों पर पूर्णता प्रतिबंध लगे, जिसको लेकर आज कलाकार वेलफेयर ट्रस्ट में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को प्रेषित किया।

ज्ञापन देने आए पदाधिकारियों ने बताया कि प्रशासन द्वारा अयोध्या धाम काशी विश्वनाथ कारीडोर, उज्जैन महाकाल, कॉरीडोर एवं बरेली नाथ नगरी कारीडोर, जैसे धार्मिक स्थलों पर सनातन धर्म की मान्यता व आस्था को ध्यान में रखते हुए अतुलनीय व ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। इसके लिए हम सभी सनातन धर्मी व कलाकार वैलफेयर ट्रस्ट मुक्त कंठ से आपकी प्रशंसा कर रहे है।

वह अवगत कराना चाहते हैं कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों के द्वारा हमारे सनातन धर्म के पूज्यनीय देवी देवताओं के स्वरूप धारण कर भगवान श्री राम चरित्र, श्री कृष्ण लीला, भगवान शिव गाथा  और  कृष्ण सुदामा चरित्र जैसे ज्ञान प्रद दृश्यों के द्वारा लोगों को सनातन धर्म की जागृति का कार्य प्राचीन काल से करते आ रहे है । परन्तु अब कुछ लोग अश्लील गीत, गैर पारम्परिक वेश भूषा अश्लील नृत्य एवं जीव जन्तु का प्रयोग करके सनातन धर्म की धार्मिक भावना को आहत पहुंचाने का कार्य कर रहे है। जिसकी कलाकार वैलफेयर ट्रस्ट घोर निंदा करता है।

इससे पहले भी कलाकार वैलफेयर ट्रस्ट धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजनों में कलाकारों द्वारा किये जा रहे अश्लील नृत्य व जीव जंतुओं के प्रयोगों को रोकने के लिए प्रयत्न शील रहा है, लेकिन इस समस्या के लिए अपेक्षित प्रशासनिक सहयोग न मिल पाने के कारण हमारे कार्यकर्ता गण इस विषम समस्या का सफलतापूर्वक निराकरण नही कर पा रहे हैं। वह मांग करते हैं कि इस तरह के कार्यक्रम को रोकन के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

ये भी पढ़ें- बरेली: ई-रिक्शा के रूट निर्धारित होने पर चालकों में रोष, बिशप मंडल इंटर कॉलेज में किया धरना प्रदर्शन

संबंधित समाचार