बरेली: ई-रिक्शा के रूट निर्धारित होने पर चालकों में रोष, बिशप मंडल इंटर कॉलेज में किया धरना प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में कलर कोडिंग व रूट निर्धारित किए जाने की व्यवस्था लागू होने से ई रिक्शा चालकों में रोष है। शुक्रवार से हो रही पुलिस की कार्यवाही को देखते हुए रिक्शा चालक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ भारी संख्या में ई-रिक्शा चालकों ने बिशप मंडल इंटर कॉलेज में धरना प्रदर्शन किया।

इस दौरान उन्होंने बताया शहर में कलर कोडिंग व्यवस्था व 6 रूट निर्धारित होने से ई रिक्शा चालक परेशान हो गए हैं। ई रिक्शा चालकों का कहना है पुलिस ई-रिक्शा से सवारी उतरवा दे रही है और आगे नहीं जाने दे रही। उनको केवल छह रूट निर्धारित किए गए हैं। जिस कारण उन्हें काफी दिक्कत होगी। 

इसके साथ ही उनके वाहन अगर लंबे रूट पर चलेगें तो बैटरी खत्म होने का डर लगा रहता है। वह यातायात के इस नियम के खिलाफ हैं। गरीब ई-रिक्शा चालकों को अपने परिवार का गुजारा करने में काफी दिककत होगी। कमिश्नर से भी बात होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं निकल सका। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मिले हैं उन्होंने ई-रिक्शा चालकों को आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का जल्दी समाधान किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Bareilly: उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, धरी रह गईं तैयारियां

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता