अयोध्या: पूर्व मंत्री के नेतृत्व में अखिलेश यादव से मिले चौड़ीकरण से प्रभावित पीड़ित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण से प्रभावित पीड़ित समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ में पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय पवन के नेतृत्व में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। पीड़ितों ने अपनी समस्याओं को रखते हुए एक ज्ञापन सौंपा। 
  
ज्ञापन में कहा गया है कि निर्मली कुंड, गुप्तारघाट में निषाद, गौड़, दलित और यादव समाज के मकानों को सरकार द्वारा अधिग्रहण कर बिना उचित मुआवजा दिए तोड़ा जा रहा है। मांग की गई है कि जिन गरीबों के मकान और दुकानों को तोड़ा जा रहा है उनको कम से 6 गुना मुआवजा मिले। मकान के बदले उनको ज़मीन दिया जाए और दुकान के बदले दुकान। 

चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग को परिवर्तित कर ब्रिगेडियर हाउस की तरफ से ले जाया जाए। ज्ञापन में कहा गया है गुप्तारघाट की तरफ बनाये गए फोर लेन में जोड़ दिया जाए जिससे कि गरीबों के मकान और दुकान टूटने से बच सके। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया कि पीड़ितों की इन सभी मांगों को संसद के सत्र में और विधानसभा के सत्र में उठाया जाएगा। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी सपा पार्षदों ने गदा व स्मृति चिह्न भेंट कर आशीर्वाद लिया। ज़िला अध्यक्ष पारसनाथ यादव, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम, श्रीचंद यादव, रियाज अहमद, महानगर अध्यक्ष महिला सभा अपर्णा जयसवाल, प्रधान सुरेंद्र यादव, मो हलीम पप्पू, मंजीत यादव, पार्षद विशाल पाल, लुल्लूर यादव, जगत नारायण यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मिशन इंद्रधनुष की जागरूकता को निकाली गई रैली, 7 अगस्त से तीन चरणों में होगा टीकाकरण

संबंधित समाचार