Unnao के डॉक्टर ने बढ़ाया देश का मान, मलेशिया में मिलेगा सम्मान, प्रदेश के 27 डॉक्टरों का चयन, पढ़ें- पूरी खबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव के डॉक्टर ने बढ़ाया देश का मान।

मलेशिया में उन्नाव के शुक्लागंज निवासी डा. निखिल चौहान सम्मानित किये जायेंगे। कैंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी द्वारा डा. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड का आयोजन होगा।

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के शुक्लागंज अंतर्गत मोहल्ला सुभाष नगर निवासी होम्योपैथिक डाक्टर का मलेशिया में सम्मान होगा। केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी द्वारा डा. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड के लिये प्रदेश के 27 डाक्टरों का चयन हुआ है। जिसमें डा. निखिल सिंह चौहान भी शामिल हैं। 17 अगस्त को मलेशिया में होम्योपैथिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य को लेकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा।

बता दें कि नगर के सुभाष नगर निवासी डा. जेबी सिंह के बेटे मधु होम्यो केअर के चिकित्सक डा. निखिल सिंह चौहान को मलेशिया में सम्मानित किया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें केंट होम्योपैथिक लेबोरेटरी द्वारा डा. हरदेव प्रसाद मेमोरियल अवार्ड के लिए चुना गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान के लिए चयन होने से उनके घर, परिवार व शुभचिंतकों में खुशी की लहर है।

चयनित डाक्टर ने कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा मरीजों के लिए काफी लाभकारी है। यह सेवाभाव से बेहतर काम का इनाम है। बताया कि 17 अगस्त को मलेशिया में डा. हरदेव अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन होना है। जिसमें होम्योपैथिक जगत में इतिहास रचने वाले 100 चिकित्सक सम्मानित होंगे।

इससे पहले उन्हें उत्तराखंड में राइजिंग स्टार अवार्ड-2023 और इससे पूर्व नागपुर में आल इंडिया होम्योपैथिक रिसर्च सबमिट-2023 में ऑल इंडिया यूथ अवार्ड भी मिल चुका है।

संबंधित समाचार