बरेली: जोगी नवादा में हालात सामान्य, आने जाने वालों पर पुलिस की नजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रविवार को हुए बवाल के बाद आज यानि शनिवार को जोगी नवादा के हालात सामान्य रहे। हालांकि इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जोगी नवादा के अंदर आने जाने वाले लोगों पर खास नजर रखी जा रही है। रजिस्टर में एंट्री करने के बाद उन्हें क्षेत्र में प्रवेश करने दिया जा रहा है।

पहले की तरह दुकानें खुलने लगी है। जनजीवन सामान्य से नजर आ रहा है। हालांकि पुलिस ने रविवार को लेकर वैलिडिटी ना दी करने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। उम्मीद जताई जा रही है कि आज रात से क्षेत्र को बैरिकेडिंग कर सुरक्षा को बढ़ा दिया जाएगा। इसके साथ ही दुकानों पर ग्राहक पहले के मुकाबले कम नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- बरेली: जोगी नवादा में तैनात फोर्स को शौचालय और पानी की बड़ी दिक्कत, खरीद कर बुझा रहे प्यास

 

संबंधित समाचार