बरेली: जोगी नवादा में तैनात फोर्स को शौचालय और पानी की बड़ी दिक्कत, खरीद कर बुझा रहे प्यास
बरेली, अमृत विचार। जोगी नवादा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है, जिनको दो शिफ्ट में लगाया गया है। 12-12 घंटे की ड्यूटी करने के बाद उनकी ड्यूटी चेंज हो रही है ,लेकिन इस दौरान जोगी नवादा में तैनात पैरामिलिट्री फोर्स को शौचालय की बड़ी दिक्कत हो रही है। आस-पास के लोगों के घरों पर एक-एक जवान शौच को जा रहा है। लेकिन प्रशासन ने अभी तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है कि पुलिस के जवान शौच के लिए कहां जाएंगे।
मौके पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स का कहना है कि अगर यहां शौचालय ट्राली लग जाए तो काफी राहत मिल सकती है। इसके साथ ही ड्यूटी पर तैनात पैरामिलिट्री फोर्स को पीने का स्वच्छ पानी भी मुहैया नहीं कराया गया है। वह अपनी प्यास बुझाने के लिए दुकानों से बोतल खरीद कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। जोगी नवादा के आसपास बनखंडी नाथ मंदिर समेत अन्य ढाबा खाने पीने की दुकानों पर जाकर पुलिस वाले खाना खाकर अपनी भूख मिटा रहे हैं और तुरंत ही अपने स्थान पर ड्यूटी के लिए पहुंच जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली में अग्निवीरों का पहला बैच देश सेवा के लिए तैयार, 164 जवानों ने ली मर मिटने की शपथ
