बरेली: मुख्य परीक्षा के चार पेपर स्थगित, नए प्रवेश पत्र जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 12 सितंबर को होने वाली मुख्य और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा स्थगित कर दी है, साथ ही 18 और 19 सितंबर को बीए संगीत के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र की तिथि भी बदली है। स्कीम में बदलाव की स्थिति में प्रशासन ने संशोधित प्रश्नपत्र जारी किए हैं, …

बरेली,अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने 12 सितंबर को होने वाली मुख्य और प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षा स्थगित कर दी है, साथ ही 18 और 19 सितंबर को बीए संगीत के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र की तिथि भी बदली है। स्कीम में बदलाव की स्थिति में प्रशासन ने संशोधित प्रश्नपत्र जारी किए हैं, क्योंकि पूर्व में जारी प्रवेश पत्रों में पहले की तिथियां अंकित थीं। छात्रों से आह्वान किया गया है कि वे संशोधित स्कीम और प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें।

12 सितंबर को राज्य पॉलेटक्निक संस्थानों की प्रवेश परीक्षा है। वहीं, 18 और 19 के पेपर समीक्षा अधिकारी भर्ती परीक्षा के कारण स्थगित किए गए हैं। दरअसल, 20 सितंबर को समीक्षा और सहायक समीक्षा अधिकारी की भर्ती परीक्षा है, जो बरेली-मुरादाबाद मंडल में आयोजित होगी। लिहाजा 20 सितंबर को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाएं भी स्थगित रहेंगी। परीक्षा विभाग की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि छात्र अपने संशोधित प्रवेश पत्र निकाल लें।

संबंधित समाचार