बदायूं: फंदे लगाने पर बिगड़ी युवक की हालत, इलाज के दौरान मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तीन अगस्त की रात अपने घर पर युवक ने लगाया था फंदा

बदायूं, अमृत विचार। थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। युवक सदमे में आ गया था। वह शराब पीने लगा था। पत्नी के वियोग में युवक ने फंदा लगाने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया। युवक के नीचे उतारकर इलाज के लिए ले गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। 

गाांव घस नगला निवासी जय सिंह (25) खेती करते थे। लगभग चार महीने पहले बीमारी की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद से जय सिंह अवसाद में आ गया था। वह अक्सर ही शराब पीने लगा था। खेती करना बंद कर दिया था। सुबह से ही शरबा के नशे में रहते थे। तीन अगस्त की दोपहर जय सिंह ने घर में फंदा लगा लिया।

परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देख लिया। तत्काल फंदे से नीचे उतारा। उनकी हालत गंभीर थी। परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। शुक्रवार को देर रात इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी के खिलाफ भी तहरीर नहीं दी है।

ये भी पढ़ें- बदायूं: भाला घोंपकर घोड़ी की हत्या, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार