Kanpur: PM Modi ने ऑनलाइन 800 करोड़ से अधिक के बजट कार्यों का किया शिलान्यास, शहर के जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अब आधुनिक ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेगा शहर का विकास।

अब आधुनिक ट्रेन की रफ्तार से शहर का विकास दौड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन जुड़कर लगभग 800 करोड़ रुपए से अधिक के बजट कार्यों का शिलान्यास किया। इसमें शहर के जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

कानपुर, अमृत विचार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रविवार को कानपुर सेंट्रल स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का शिलान्यास हुआ। इस योजना के जरिए शहर के पनकीधाम रेलवे स्टेशन और गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन में भी यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिल सकेंगी। सेंट्रल स्टेशन में हुए शिलान्यास समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऑनलाइन जुड़कर स्टेशन के आधुनिक स्वरूप पूरे होने के बाद उससे मिलने वाले लाभ की जानकारी दी।

Kanpur  (4)

समारोह के दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी, सांसद देवेंद्र सिंह भोले, महापौर प्रमिला पाण्डेय, खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान, विधायक सलिल विश्नोई, विधायक सुरेंद्र मैथानी,पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया व रेलवे अधिकारियों में एडीआरएम एके राय, डिप्टी सीएम आशुतोष सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक संतोष त्रिपाठी, स्टेशन अधीक्षक अनिल तिवारी मौजूद रहे।

Kanpur News  (43)

इस दौरान सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से किए जाने वाले रेलवे स्टेशनों का आधुनिकीकरण शहर के लिए वरदान है। इसकी वजह यह है कि पहले चरण में ही शहर के सभी स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के बाद शहर के विकास की गति भी आधुनिक ट्रेन के गति की रफ्तार से दौड़ेगी।

कार्यक्रम के दौरान सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने भी स्टेशनों के विकास को शहर के विकास से जोड़ा। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑनलाइन संबोधन के समय लगने वाले नारों से समारोह स्थल का माहौल भव्य हो गया। इस दौरान स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रमों को भी सराहना मिली। प्रतियोगिता के दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

Kanpur News (7)

सेंट्रल पर यह होंगे कार्य

कानपुर सेंट्रल पर पुनर्विकास योजना के तहत 806 करोड़ रुपये से कार्य होंगे। इनमें आधुनिक लिफ्ट और एस्केलेटर, सिटी साइड की ओर थ्री स्टार होटल, रिटायरिंग रूम के साथ ही मुसाफिर घर, अंडरग्राउंड पार्किंग,प्रवेश-निकासी के अलग-अलग रास्ते, सिटी और कैंट साइड पोर्टिको तक वाहनों से सीधे प्रवेश, फुटओवर ब्रिज का कॉनकोर,ट्रेन एनाउंसमेंट पर इंट्री सहित अन्य सुविधाएं। 

पनकी धाम में यह होंगे कार्य

पनकीधाम रेलवे  स्टेशन पर लगभग 30 करोड़ रुपये से नया पैदल यात्री पुल, प्लेटफार्मों का चौड़ीकरण, खानपान स्टाल, वेटिंग और रिटायरिंग रूम। प्रशासनिक भवन और अन्य कार्य ।

गोविंदपुरी में यह होंगे कार्य

लगभग 30 करोड़ रुपये से गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर 26 कोचों के बराबर तीनों ट्रैक की लंबाई, खानपान स्टॉल, रिजर्व और जनरल टिकट काउंटर, महिला प्रतीक्षालय, रिटायरिंग रूम।

संबंधित समाचार