हरदोई में मिला लखीमपुर-खीरी के युवक का शव, तीन दिन पहले शारदा नहर में था डूबा
हरदोई, अमृत विचार। लखीमपुर-खीरी के मोहनपुर कालोनी के पास शारदा नहर में डूबे युवक का शव शनिवार को तीसरे दिन बरामद किया गया। मझिला पुलिस ने सहादतनगर के पास नहर से बरामद हुए शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे उसके घर वालों के सुपुर्द कर दिया।
बताया गया है कि वह शनिवार को मझिला पुलिस ने सहादतनगर के शारदा नहर में लगाए गए जाल में युवक का फंसा हुआ शव बरामद किया। युवक की शिनाख्त लखीमपुर-खीरी के उचौलिया निवासी रोहित सरकार पुत्र वासुदेव के रूप में की गई है। रोहित के घर वालों का कहना है कि वह गुरुवार को शारदा नहर मोहनपुर कालोनी में नहाने गया था, नहाने के बाद चप्पल धोते हुए उसका पैर फिसल गया और नहर में गिर पड़ा। तब से उसकी तलाश की जा रही थी। रोहित इकलौता था,उसकी दो बहनें हैं।
ये भी पढ़ें -आजादी के मूल्यों का मजाक उड़ा रही सरकार : माता बदल
