आजादी के मूल्यों का मजाक उड़ा रही सरकार : माता बदल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

तारुन/ अयोध्या, अमृत विचार। आजादी पर्व की पूर्व संध्या आगामी 14 अगस्त को भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी तारुन ब्लाक मुख्यालय के पंचायत भवन के सामने जनसभा कर आजादी का उत्सव धूमधाम से मनायेगी। इसे लेकर रविवार तारुन बाजार पार्टी कार्यालय पर संगठन की बैठक मोहम्मद इशहाक की अध्यक्षता में हुई। 
   
सदस्य राज्य कमेटी खेत मजदूर यूनियन कामरेड माता बदल ने कहा कि आजादी संघर्ष व बलिदानों से मिली हैं। वर्तमान सरकार की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि मोदी सरकार आजादी के मूल्यों का मजाक उडाते हुये लोकतांत्रिक संस्थाओं को खत्म कर रही है। सरकार की तानाशाही रवैया के खिलाफ एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। 

अध्यक्षता कर रहे कामरेड शेख मो इशहाक ने कहा कि कार्यक्रम में संयुक्त किसान मोर्चा अयोध्या जिला इकाई भी बढ़ चढ़ कर भागीदारी निभायेगा। कामरेड अशोक यादव, बाबूराम यादव, परमानंद सिह, सुखदेव धुरिया, तारिक इशहाक, देवप्रकाश विश्वकर्मा के अलावा संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक मयाराम वर्मा व कमला प्रसाद बागी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -वाराणसी : GPS से ट्रैक होगी सफाईकर्मियों की लोकेशन, नहीं कर सकेंगे कामचोरी

संबंधित समाचार