अमृत भारत योजना : प्रतापगढ़ जंक्शन के पुनर्विकास का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास
वीडियो कान्फ्रेंसिंग से रेलवे स्टेशन परिसर में हुआ शिलान्यास कार्यक्रम
प्रतापगढ़, अमृत विचार। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 508 रेलवे स्टेशनों को वर्चुअल शिलान्यास किया। इसमेें प्रतापगढ़ जंक्शन भी शामिल है। रेलवे जंक्शन पर आयोजित समारोह में वीडियो कांफ्रेंसिंग से शिलान्यास कार्यक्रम में लोग जुड़े।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रिमोट दबाकर शिलान्यास करते ही पंडाल में तालियां गूंजने लगीं। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण के लिए दो बड़ी एलईडी लगाई गई थी। संबोधन शुरू होते ही पंडाल भारत माता की जय, वंदे मातरम के उद्घोष से गूंज उठा। पीएम मोदी ने कहा कि आज स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई की सुविधा मिल रही है। इसका हजारों युवाओं ने लाभ उठाया है।
उन्होंने कहा विकसित होने के लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ा रहा भारत अपने अमृत काल के प्रारंभ में है। नई ऊर्जा, प्रेरणा, संकल्प है। भारतीय रेल के इतिहास में भी एक नए अध्याय की शुरूआत हो रही है। वर्चुअल शिलान्यास से पहले सांसद संगम लाल गुप्ता ने कहा कि प्रतापगढ़ के लिए आज का दिन बड़ा गौरवशाली दिन है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रतापगढ़ रेलवे जंक्शन की सूरत बदलेगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर प्रतापगढ़ जंक्शन को विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 32 करोड़ की लगात से प्रतापगढ़ जंक्शन के पुर्नविकाास का कार्य होगा। स्टेशन के नाम बदलने को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है। प्रतापगढ़ स्टेशन मां बेल्हा देवी प्रतापगढ़ जंक्शन के नाम से जाना जाएगा। इससे यहां पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
.jpg)
सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में देश नित नए कीर्तिमान गढ़ रहा है। जिले के लिए यह बहुत बड़ी सौगात है। वीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की छात्रा ईशिका द्विवेदी, आर्या पांडेय,आव्या शुक्ला,नित्या सिंह ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित भाषण,निबंध, पेंटिंग प्रतियोगिता के बेहतर 18 प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, नपा अध्यक्ष हरि प्रताप सिंह,स्टेशन अधीक्षक शमीम अहमद, आरपीएफ इंचार्ज सीपी मिश्र, जीआरपी प्रभारी राकेश राय, राकेश प्रताप सिंह,नीरज सोमवंशी के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। अंत में नोडल सीनियर डीएन -2 भाविक बामनिया ने आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें -UP Assembly Monsoon Session : सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए कई दलों के नेता
