अयोध्या : मामा के घर जाने को निकली युवती लापता, मोबाइल भी स्विच ऑफ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। नगर कोतवाली क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई है। काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर परिवार ने शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

नगर कोतवाली के जनौरा क्षेत्र निवासी 25 वर्षीय युवती गुरुवार की सुबह अपने घरवालों को यह बताकर निकली थी, कि वह कैंट थाना क्षेत्र निवासी अपने मामा के घर जा रही है। हालांकि देर रात तक युवती वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने छानबीन शुरू की। युवती के पिता ने अपने ससुराल फोन किया तो पता चला कि वह यहां आई ही नहीं थी। युवती के मोबाइल पर संपर्क किया गया तो पता चला कि उसके दोनों नंबर स्विच ऑफ है। परिवार ने इधर-उधर तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिला, तो शिकायत पुलिस को दी।

नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर लापता युवती की तलाश कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें -अमृत भारत योजना : प्रतापगढ़ जंक्शन के पुनर्विकास का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास

संबंधित समाचार