बरेली: कोविड अस्पताल में भर्ती डीएम नितीश कुमार की हालत स्थिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोविड लक्षण दिखने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार का भोजीपुरा ‌स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी है। इधर, सोमवार को सोशल मीडिया पर डीएम के भर्ती होने के संबंध में भ्रामक सूचनाएं वायरल होने लगीं। जिसमें डीएम को लखनऊ या दिल्ली के एक निजी अस्पताल …

बरेली, अमृत विचार। कोविड लक्षण दिखने के बाद जिलाधिकारी नितीश कुमार का भोजीपुरा ‌स्थित कोविड एल-2 अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत स्थिर बनी है। इधर, सोमवार को सोशल मीडिया पर डीएम के भर्ती होने के संबंध में भ्रामक सूचनाएं वायरल होने लगीं। जिसमें डीएम को लखनऊ या दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात कही जा रही है। जिला सूचना विभाग ने वायरल मेसेज को फर्जी बताया है। साथ ही कहा है कि भ्रामक सूचना वायरल करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित समाचार